सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू, न केवल राजस्थान बल्कि पूरे पश्चिमी भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर और शांत झीलों का आनंद लेने आते हैं। अब इस क्षेत्र में तेज और निर्बाध इंटरनेट सुविधा से पर्यटन और व्यवसाय दोनों को बढ़ावा मिलेगा।