उमेश शर्मा/आबूरोड (सिरोही).
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापचन्द्र सारंगी ( Union Minister Pratap Chandra Sarangi ) ने बड़ा तल्ख बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिनको इस देश में रहने में कष्ट होता है, वे देश छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन उन्हें देश को विभाजित करने का हक नहीं है। सारंगी ब्रह्माकुमारीज ( Brahma Kumaris ) के शान्तिवन परिसर में चल रही पांच दिवसीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने पहुंचे हैं। अध्यात्म से एकता, शांति और समृद्धि विषय पर आयोजित सम्मेलन में सारंगी ने वैज्ञानिकों से अपील की मंगल में मानव जीवन अनुसंधान करने के बजाय मानव जीवन में मंगल लाने के लिए प्रयास करें।