8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan weather: तो क्या राजस्थान में फिर ‘कहर’ बरपाएगी बारिश, जानें 10-11-12-13 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

weather alert : राजस्थान में सर्द हवाओं पर ब्रेक लगने के कारण सर्दी का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 9 Mar 2024, 11:29 AM IST

weather_alert.jpg

weather alert

weather update : राजस्थान में सर्द हवाओं पर ब्रेक लगने के कारण सर्दी का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। 10 से 13 मार्च के बीच इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग 12 और 13 मार्च को बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

इस बीच सिरोही के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की हसीन वादियों में सैर सपाटे को आए पर्यटकों ने सवेरे सर्द मौसम के बीच गर्म कपड़ों का सहारा लेकर सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते हुए पर्यटन यात्रा का आनंद लिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: राजस्थान के लिए कांग्रेस की सूची में होंगे 6 से 7 नाम, पूर्व CM गहलोत भी लड़ेंगे चुनाव !

अलसुबह ठंड के तेवर तीखे

अलसुबह ठंड के तेवर तीखे होने से लोगों ने चाय की चुस्कियों का रसास्वादन करते हुए अलाव तापे। सूर्योदय के समय लोगों ने धूप सेंकने का आनंद लिया। आसमान के साफ रहने से करीब दस बजे के बाद सूरज ने अपने रंग दिखाना आरंभ कर दिया। जिससे दोपहर के समय तीखी धूप होने से लोगों को छांव का सहारा लेते देखा गया। तापमान में बार-बार उतार चढ़ाव के चलते बदलते मौसमी मिजाज से लोगों को बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम आदि व्याधियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- चूरू में गरमाई सियासत, कस्वां की सभा से BJP तो झाझड़िया की सभा से राठौड़ 'गायब'