सुनीता जैन ने बताया कि कोरोना के समय विवेक ने यह सोचकर अपना शरीर वैक्सीन के ट्रायल के लिए दिया था कि इससे बनने वाली दवा का दुनिया पर कोई बुरा असर नहीं हो और लोगों को सुरक्षित वैक्सीन मिल सके। उन्होंने कहा, 'उन्होंने दुनिया के लिए वैक्सीन के ट्रायल में योगदान दिया। सारी पीड़ा अपने ऊपर लेने का फैसला किया, ताकि लोगों को फायदा मिल सके। सरकार ने उन्हें राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित भी किया, लेकिन आज परिवार की स्थिति बेहद खराब है।'