28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा ने खोला भतीजे अरशद नदीम की डाइट का राज, बोले- सिर्फ ये दो चीजें खाकर बढ़ाई ताकत

Arshad Nadeems Fitness Secret : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने जहां गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है तो वहीं, पाकिस्‍तानी एथलीट अरशद नदीम ने भी सिल्‍वर मेडल जीतक अपने देश का मान बढ़ाया है। क्‍या आप जानते हैं कि अरशद ने नदीम की डाइट में ऐसी दो चीज हैं, जिन्‍हें खाकर ही उन्‍होंने ताकत बढ़ाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Aug 2023, 5:48 PM IST

neeraj-chopra-reaction-on-ind-vs-pak-buzz-in-world-athletics-championship-2023-javelin-throw-final.jpg

चाचा ने खोला भतीजे अरशद नदीम की डाइट का राज, बोले- सिर्फ ये दो चीजें खाकर बढ़ाई ताकत।

Arshad Nadeems Fitness Secret : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जहां गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है तो वहीं, पाकिस्‍तानी एथलीट अरशद नदीम ने भी सिल्‍वर मेडल जीतक अपने देश का मान बढ़ाया है। इस टूर्नामें में नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर तक भाला फेंकने में कामयाब रहे थे तो अरशद नदीम ने भी 87.82 मीटर तक भाला फेंका था। बता दें कि अरशद नदीम जिस परिवार से आते हैं, उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर करना आसान नहीं था। वह आर्थिक तंगी के बावजूद वह फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं। आज हम आपको बताते हैं कि वह क्‍या डाइट लेते हैं और क्‍या खाकर उन्‍होंने ताकत बढ़ाई है?


हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान चाचा मोहम्‍मद अशरफ ने बताया कि अरशद नदीम को खाने में क्‍या सबसे ज्‍यादा पसंद है। नदीम अक्‍सर वीडियो देखता था, ताकि अपने आपको बेहतर तरीके से तैयार कर सके, लेकिन हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह मुश्किल से 300-400 रुपये रोजाना कमा पाते थे और बमुश्किल घर का गुजारा कर पाते थे।

अरशद भी काफी मुश्किल से अपने खेल पर ध्‍यान केंद्रित कर पाता था। लेकिन, मेरी यही कोशिश होती थी कि उसे कम से कम दूध और घी तो खिला सकूं। मैंने हमेशा उसका ख्‍याल रखा और नदीम के साथ उसके भाई-बहनों को दूध-घी वाला खाना दिया।

ये दोनों चीज बहुत पसंद

उन्‍होंने कहा कि अब जब अरशद लौटकर गांव आएगा तो एक गिलास दूध और देशी घी से बनी चीज जरूर मांगेगा, क्‍योंकि उसे ये दोनों चीज बहुत पसंद हैं। इन्‍हीं दो चीजों को खाकर वह आज इस मुकाम तक पहुंचा है। बता दें कि साइंस के मुताबिक घी और दूध बेहद सेहतमंद होते हैं और ज्‍यादातर खिलाड़ी भी इन दोनों चीजों का इस्‍तेमाल जरूर करते हैं।

यह भी पढ़ें :Asia cup के लिए केएल राहुल को छोड़ श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

नीरज चोपड़ा ने की थी अरशद की तारीफ

बता दें कि वर्ल्‍ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम की तारीफ करते हुए उनके रजत पदक जीतने पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे अच्छा लगा कि अरशद नदीम ने अच्छा थ्रो किया और फिर हम दोनों ने यह भी चर्चा की थी कि हमारे देश अब कैसे आगे बढ़ रहे हैं। यहां पहले यूरोपीय खिलाड़ी थे, लेकिन अब हम उनके स्तर तक जा पहुंचे हैं।

एशियाई गेम्‍स में फिर होगा आमना-सामना

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा से भले ही पाकिस्‍तानी एथलीट अरशद नदीम थोड़ा पीछे रह गए हैं, लेकिन जल्‍द ही वह एक बड़े इवेंट में फिर से नीरज चोपड़ा को टक्‍कर देने उतरेंगे। ये मौका होगा एशियाई गेम्‍स का। जहां एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर ही अधिक चर्चा होगी। जल्‍द ही दोनों चीन में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रगनानंद के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़