2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराकर IPL में रचा इतिहास, तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Highest successful chases for DC in IPL: जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के 226 रन के लक्ष्‍य को हासिल कर आईपीएल में इतिहास रच दिया। ये डीसी का अब तक का सबसे सफल रन चेज है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 02, 2026

Highest successful chases for DC in IPL

केएल राहुल और पथुम निसांका। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/DelhiCapitals)

Highest successful chases for DC in IPL: राजस्‍थान रॉयल्‍स को उसी के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया। इसके जवाब में डीसी ने 19.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सबसे बड़ा सफल रन चेज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का ये सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उसने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रन का सबसे बड़ा रन चेज किया था। वहीं, यह राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज भी है, जो इसी सीजन में इसी मैदान पर एसआरएच द्वारा चेज किए गए 229 रनों के बाद दूसरे स्थान पर है।

आईपीएल में डीसी के सबसे सफल रन चेज

226 बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स, जयपुर, 2026*

210 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखपट्टनम, 2025

209 बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017

207 बनाम पंजाब किंग्‍स, जयपुर, 2025

उस पल मुझसे ज्‍यादा खुश कोई नहीं होता- अक्षर पटेल

इस एतिहासिक जीत के बाद डीसी के कप्‍तान अक्षर पटेल से पूछा गया कि अब खुशी, गर्व और राहत भी महसूस हो रही होगी। इस पर उन्‍होंने कहा कि ऐसा नहीं है, असल में पिछले मैच के बाद भी जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, तो मैं यही बात कह रहा था कि आपको हर दिन आना होगा और वही चीजें करते रहना होगा। आप कभी भी चीजों को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। जिस तरह से लड़कों ने आज खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं।

आज दोनों डिपार्टमेंट बेहतरीन थे और मैं बहुत खुश हूं। प्लान को ठीक वैसे ही लागू किया गया, जैसा हम चाहते थे और इसी वजह से हमें नतीजे भी मिले। एक कप्तान के तौर पर इससे ज्‍यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। अगर आप विरोधी टीम के मुख्य बल्लेबाजों के विकेट ले पाते हैं, वे बल्लेबाज जो पावरप्ले में ही खेल का रुख बदल सकते हैं तो उस पल मुझसे ज्‍यादा खुश कोई नहीं होता।

मिचेल स्टार्क की वापसी पर जताई खुशी

मिचेल स्टार्क की वापसी को लेकर अक्षर ने कहा कि वह इस खेल के दिग्गज हैं। तीन महीने दूर रहने के बाद वापस आकर और ऐसी विकेट पर ऐसा प्रदर्शन करना, यह बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। बहुत खुशी है कि स्टार्क वापस आ गए हैं और सबको दिखा रहे हैं कि वह कितने महान गेंदबाज हैं।

अपनी चोट पर दिया ये अपडेट

क्या हाथ ठीक है? इस पर उन्‍होंने कहा कि हां अब ठीक है। फिजियो ने उस पर बर्फ लगाई है। आखिर में पिछले मैच के बाद हमारे कुछ फैंस के साथ हुई दुखद घटना के बारे में मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपके नुकसान के लिए हमें बहुत दुख है। यह जीत उन्हीं को समर्पित है। हमने अपने डीसी परिवार से जुड़े दो सदस्यों को खो दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026