24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा की भिड़ंत, सूर्यकुमार भी बीच में कूदे, अंपायर ने कराया बीच-बचाव, अब BCCI ले सकता है ये एक्‍शन

Jamie Overton and Tilak Varma clash: IPL 2026 मैच के दौरान मैदान पर CSK के जेमी ओवरटन और MI के तिलक वर्मा के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान सूर्यकुमार यादव भी जेमी बहस करने लगे। मामला बढ़ता देख अंपायर ने तीनों को शांत कराया। अब बीसीसीआई इन पर एक्‍शन ले सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 24, 2026

Jamie Overton and Tilak Varma clash

मैच के दौरान तिलक वर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव से बहस करते जेमी ओवरटन। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Jamie Overton and Tilak Varma clash: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार रात मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 33वां मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 103 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच के दौरान सीएसके के बॉलिंग ऑलराउंडर जेमी ओवरटन और मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी झड़प भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से तीखी बहस करते देखे गए, जिसमें सूर्याकुमार यादव भी कूछ गए। हालांकि अंपायर ने आकर मामला शांत कराया। अब बीसीसीआई इन पर जुर्माना ठोक सकता है।

ओवरटन और तिलक की लड़ाई में सूर्या भी कूदे

दरअसल, यह घटना मुंबई की बल्‍लेबाजी पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जब तिलक ने ओवरटन की धीमी गेंद को मिड विकेट की तरफ हल्के से खेल दिया। बाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने तुरंत दो रन लेने का इशारा किया, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने मना कर दिया और उन्‍हें एक रन से ही संतोष करना पड़ा।

ठीक उसी समय कैमरों में ओवरटन और तिलक के बीच मैदान के बीचों-बीच तीखी बहस कैद हो गई। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार भी बीच में आ गए और उन्होंने भी सीएसके के तेज गेंदबाज से बहस की। इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तीनों खिलाड़ियों को अलग करते हुए मामले को शांत किया।

इस वजह से चिढ़े तिलक

ऐसा लग रहा था कि तिलक इस बात से खुश नहीं थे कि जब ओवरटन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर गेंद पकड़ी, तो वे उनके रास्ते में आ गए। बैटर की नजरें बाधित हो गईं, जिससे तिलक चिढ़ गए। स्टंप माइक में तिलक को ओवरटन से यह कहते हुए सुना गया कि मुझे फील्डर दिखाई नहीं दे रहा है।

अंत भला तो सब भला

हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। मैच के बाद होने वाली पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म के दौरान तिलक और ओवरटन ने अपने गिले-शिकवे दूर कर लिए और दोनों ने मैदान के बीचों-बीच एक-दूसरे को गले लगाया।

एम नजर मैच पर

मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच हुए इस मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत पांच बार की चैंपियन टीम 20 ओवर में 207/6 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम महज 104 रन पर सिमट गई। सीएसके की ओर से अकील हुसैन ने चार विकेट, नूर अहमद ने दो विकेट, जबकि अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।