अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक अन्नु बिश्नोई व थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी धर्मपाल ने अपने अविवाहित भाई उमेश कुमार को जमीन हड़पने के लालच में हथोड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा था। लेकिन पुलिस के खुलासे के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने वारदात के दिन एक युवती व उसके परिजनों को राउण्ड अप किया था।