
Dhan Kharidi: सुकमा जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बादल छाए रहने के कारण किसानों के लिए कठिनाइयां बढ़ गई हैं। खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए प्रशासन और खरीदी प्रभारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योंकि कहीं धान खरीदी केदों में धान खरीदी हो चुकी है, और उठाओ का गति धीमा है, जिसकी वजह से समस्या बढ़ गई है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। 23 दिसंबर तक जिले के 4,559 पंजीकृत किसानों से 2,43,052 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिला प्रशासन ने अब तक 16,820 क्विंटल धान का उठाव किया है और उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Dhan Kharidi: एर्राबोर में 4609.20 क्विंटल, कुकनार में 9324 क्विंटल, केरलापाल में 18405.20 क्विंटल, कांजीपानी में 4863.20 क्विंटल, कोडरीपाल में 12804.80 क्विंटल, कोंटा में 9929.20 क्विंटल, गादीरास में 13121.60 क्विंटल, मानकापाल में 743.20 क्विंटल, किस्टाराम में 7856.80 क्विंटल, गोलापल्ली में 7668.80 क्विंटल, चिंतागुफा में 506 क्विंटल, छिंदगढ़ में 14313.60 क्विंटल, बिरसठपाल में 16727.20 क्विंटल, जगरगुण्डा में 00 क्विंटल, चिड़पाल में 7951.60 क्विंटल, तोंगपाल 13249.20 क्विंटल, दोरनापाल में 7614.40 क्विंटल, नेतानार 17114.40 क्विंटल, पुसपाल 11714.80 क्विंटल, पोलमपल्ली में 1489.20 क्विंटल, गुडरा में 12249.20 क्विंटल , मुड़पल्ली में 6678.80 क्विंटल, कुंदनपाल में 2634.80 क्विंटल , सुकमा में 34572.80 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र सोना कुकानार में 6910 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है।
Updated on:
26 Dec 2024 11:33 am
Published on:
26 Dec 2024 11:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
