Naxalite Attack: गुरुवार को जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में जिला बल और कोबरा 206 वाहिनी की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान, तुमालपाड़ नवीन कैंप रायगुडेम जाने वाली मार्ग में चिन्नाबोद्केल के पास माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। कोबरा 206 वाहिनी के जवानों ने इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।