प्रतापपुर. CG snake bite: प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेडिय़ा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इसमें युवक व सांप दोनों की जान चली गई। दरअसल सांप द्वारा डसे जाने से आक्रोशित युवक उसका सिर चबा गया, इससे सांप की तो मौत हो गई, लेकिन शरीर में तेजी से जहर फैलने के कारण युवक की भी मौत (CG sneke bite) हो गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी है।