14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरजमाई पति ने पत्नी से मांगे 1 हजार रुपए, बोली- मेरे पास नहीं है तो दे दी खौफनाक मौत

मामूली विवाद पर पति ने दिया घटना को अंजाम, वारदात के बाद भाग निकला था घर से, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
Google source verification
Murder

Murder

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम कालामांजन में एक दिन पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पति घरजमाई के रूप में ससुराल में रहता था। घटना के दिन उसने कांकेर जाने के लिए पत्नी से 1 हजार रुपए की मांग की थी। पत्नी ने देने में असमर्थता जताई तो उसने साड़ी के टुकड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कालामांजन में गुरुवार की सुबह 50 वर्षीय जगमति सिंह का शव उसके घर के बरामदे में पाया गया था। मृतिका के गले में चोट के निशान पाए जाने पर प्रथमदृष्टया मामला संदेहास्पद मानते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने उसके पति हीरालाल सिंह से पुछताछ की। पहले तो वह बात टालता रहा लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबुल कर लिया। उसने बताया कि घटना दिवस गुरुवार की सुबह उसने कांकेर जाने के लिए अपनी पत्नी जगमति से १ हजार रुपए की मांग की थी।

इस पर उसने पैसा नही होने की बात कहते हुए देने में असमर्थता जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद जब अधिक बढ़ गया तो गुस्से में उसने साड़ी के टुकडे से जगमति का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


घरजमाई बनकर रह रहा था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी हीरालाल अपने ससुराल कालामांजन में घर जमाई बन कर रहता था। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।