21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : ब्रेक फेल होते ही दर्दनाक हादसा, 5 घंटे से फंसी है युवा ड्राइवर की लाश, कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

अंबिकापुर-बनारस रोड पर स्थित घाट पेंडारी में गिट्टी लोड हाइवा ब्रेक फेल होने के बाद पेड़ से टकराया, युवा ड्राइवर की दबकर हो गई मौत

2 min read
Google source verification
Hiva accident

Hiva accident

अंबिकापुर/पोड़ी मोड़. गिट्टी लोड कर हाइवा वाहन का ड्राइवर गुरुवार की सुबह अनलोड करने वाड्रफनगर क्षेत्र में जा रहा था। वह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी के पास पहुंचा ही था कि अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इससे हाइवा तेज रफ्तार में सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराकर पलट गया।

हादसे में ड्राइवर की दब जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन के सामने का हिस्सा इस कदर ट्राली से चिपक गया है कि ड्राइवर की लाश नहीं निकल पा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

करीब 5 घंटे से लाश वाहन में ही दबी पड़ी है। पुलिस का कहना है कि गैस कटर से काटकर के्रन के सहारे लाश को निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम बरियों से गुरुवार की सुबह गिट्टी लोड कर हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी- 3782 का ड्राइवर पप्पू अंसारी 30 वर्ष वाड्रफनगर के ग्राम ललौटी के लिए निकला था। वह करीब 10.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी के पास पहुंचा ही था कि अचानक हाइवा का ब्रेक फेल हो गया।

ढलान पर होने की वजह से वाहन ने और रफ्तार पकड़ लिया तथा वह सड़क किनारे ऊंचाई पर स्थित पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में हाइवा का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से ड्राइवर की उसमें दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर का शव दबे होने से उसे निकाला नहीं जा सका है।

दुर्घटना हुए करीब 5 घंटे गुजर चुके हैं लेकिन शव को अब तक नहीं निकाला जा सका है। पुलिस गैस कटर व क्रेन के माध्यम से शव को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवा ड्राइवर की कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी। घटना की सूचना उसके परिजनों को भी देने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग