3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर तो डंडा लेकर रातभर सब देते रहे पहरा

कई वार्डों में लोग कर रहे हैं रतजगा, पुलिस ने सभी को ऐसे अफवाहों से की बचने की अपील, पुलिस भी रात में पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jun 2018, 1:10 PM IST

Villagers

People

सूरजपुर. वाट्सएप और सोशल मीडिया में तेजी से यह अफवाह फैल रही है कि क्षेत्र में बच्चे पकड़ कर उनकी किडनी और कलेजे को निकाल लेने वाला गिरोह सक्रिय है। इस बात की पुष्टि कहीं नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन भी इसे एक सिरे से नकार चुका है।

इसके बावजूद सूरजपुर के वार्ड क्रमांक-7 एवं वार्ड क्रमांक 12 में इस अफवाह को लेकर वार्ड वासी सकते में नजर आए। शनिवार की शाम 7 बजे के बाद लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। अपने बच्चों को घर से बाहर न जाने देने के लिए सारे जतन और उपाय कर रहे हैं।


शनिवार रात वार्ड क्रमांक 7 में एक गजब का नजारा देखने को मिला, समूचे वार्ड वासी संगठित होकर मैदानी इलाके में खड़े हो गए और बताए कि कुछ संदिग्ध लोग यहां आए थे, 4 की संख्या में थे और बच्चों पर उनकी नजर भी देखने में भयानक और आंखें डरावनी थी।

जैसे ही यह खबर वार्ड में फैलने लगी वैसे ही लोगों का मजमा वहां लगने लगा, लोग तो अपने घर के सामने डंडे लाठी और हथियार लेकर डटे रहे, रात भर यह नजारा वार्ड नंबर 7 में देखने को मिला। यहां के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष गैबीनाथ साहू ने बताया कि मंडी रोड में एक महिला दुकान का संचालन करती है।

उसकी दुकान में दरवाजा खुलवाकर कुछ संदिग्ध लोगों ने सामान लेने का बहाना बनाया और इधर उधर जाने लगे जिसकी सूचना उसने आस-पास के लोगों को दी। लोगों ने उन लोगों का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची।

उन्होंने स्थानीय वार्ड वासियों को समझाइश दी और मोबाइल नंबर साझा किया कि यदि वार्ड में किसी भी प्रकार के संदिग्ध लोग घूमते हैं तो इसकी सूचना तत्काल दें।


'वायरल मैसेज का सच लाएं जनता के सामने'
नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद गैबीनाथ साहू ने कहा कि अफवाह के कारण नगर के विभिन्न वार्डों में दहशत का माहौल है। लोग दिन और रात बच्चों की चिंता में डूबे रहते हैं। आलम यह है कि लोग रतजगा कर रहे हैं, हथियार से लैस होकर थोड़ी सी भी आहट में वार्ड वासी अलर्ट हो जा रहे हैं। इस तरह के दहशत पूर्व वातावरण में कभी भी कुछ भी गंभीर हादसा हो सकता है। प्रशासन इस वायरल मैसेज के सच को सामने लाए और जनता के भय का निराकरण करें।


प्रशासन को साफ करनी चाहिए स्थिति
क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने और उस गिरोह द्वारा शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर बच्चों को मौत के घाट उतार देने से संबंधित वाट्सएप मैसेज और फोटो, वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं क्षेत्रवासी रतजगा करने के लिए मजबूर है। ऐसे में इस वायरल मैसेज के सच की जांच करना प्रशासन का कर्तव्य है।

नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और वायरल का सच क्या है इसे स्पष्ट करना चाहिए। लोगों के अंदर भय का वातावरण निर्मित हो रहा है और इस भय को खत्म करना शासन-प्रशासन का कर्तव्य है।


अफवाह वाले मैसेज से रहे सावधान
बच्चा चोर गिरोह द्वारा शरीर के अंगों को निकाल कर बच्चों को मौत के घाट उतार देने वाले अफवाह मैसेज से सावधान रहें। इस मैसेज में कोई सत्यता नहीं है। आम लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है यदि आसपास के मोहल्ले में, गांव में शहर में या कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या गिरोह नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
मेघा टेम्भुरकर, एडिशनल एसपी, सूरजपुर