20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ओवरब्रिज के पास खड़ा था ग्राहक के इंतजार में, पहुंच गई स्पेशल पुलिस, फिर…

कटनी से माल लाकर ग्राम ऊंचडीह में रेलवे ओव्हरब्रिज के पास खड़े आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

2 min read
Google source verification
Drug smuggler arrested

Drug smuggler arrested

सूरजपुर. स्पेशल पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ऊंचडीह में रेलवे ओव्हरब्रिज के पास घेराबंदी कर एक युवक को नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा। आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी से सस्ते दाम में नशीले कैप्सूल लाकर कोरिया व सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचकर मुनाफा कमाता था।


गौरतलब है कि आईजी हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में एसपी डीआर आंचला ने जिले में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों व नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में 25 मार्च को स्पेशल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम ऊंचडीह में रेलवे ओव्हरब्रिज के पास नशीले कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

इसकी जानकारी एसपीटी ने एसपी डीआर आंचला को दी। एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के निर्देशन व सीएसपी डीके सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल स्पेशल पुलिस टीम को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। इस पर स्पेशल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कोरिया जिला के पटना थाना अंतर्गत ग्राम कोचिला निवासी 40 वर्षीय रामनारायण पिता स्व. बुद्धूराम को धर दबोचा। उसके पास से 1104 नग स्पास्मो कैप्सूल जब्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई। जब्त कैप्सूल की कीमत 6 हजार 500 रुपए है। कार्रवाई में सूरजपुर थाना प्रभारी दीपक पासवान, एसपीटी प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एएसआई सुमेर सिंह, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, कृष्णकांत पाण्डेय, सतेन्द्र दुबे, जगत पैंकरा, सीताराम पैंकरा, विकास पटेल, महेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम सिंह व विलोन बड़ा शामिल रहे।


इन स्थानों पर बेचता था कैप्सूल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीले कैप्सूल मध्यप्रदेश के कटनी के एक दुकान से सस्ते दाम पर खरीदकर कोरिया जिला के छिंदिया, पटना व सूरजपुर जिले के ग्राम ऊंचडीह और आसपास के क्षेत्रों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। नशे का ये अवैध कारोबार लंबे समय से कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में पटना थाना में भी अपराध दर्ज है।