30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पकड़ से दूर कांस्टेबल की हत्या के आरोपी, चार दिन पूर्व चाकू से हमला कर वारदात को दिया था अंजाम

Police constable killed पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुकेश जाट की शुक्रवार रात किन्हीं लोगों ने चाकू से ताबड़-तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। मामले में चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
2 min read
Google source verification
police-accused-of-killing-constable

पुलिस पकड़ से दूर कांस्टेबल की हत्या के आरोपी, चार दिन पूर्व चाकू से हमला कर वारदात को दिया था अंजाम

टोंक. पुलिस कांस्टेबल मुकेश जाट की हत्या के मामले में आरोपी रविवार को पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने शनिवार को ही आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

गौरतलब है कि पुलिस लाइन में तैनात मुकेश जाट की हत्या शुक्रवार रात किन्हीं लोगों ने चाकू से ताबड़-तोड़ वार से कर दी थी। मुकेश लहूलुहान हाल में मेहंदवास के लाम्बा बायपास पर मिला था। उसने सआदत अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

read more: टूटने की कगार पर चंदलाई बांध, घरों-दुकानों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन हुआ अलर्ट

इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। मृतक के छोटे भाई मनीष जाट ने कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कांस्टेबल मेहंदवास निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन जाट की शुक्रवार रात मेहंदवास कस्बे में लाम्बा बायपास पर किसी ने चाकू से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस व परिजनों ने बताया कि मुकेश शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद मेहंदवास स्थित घर पर आया था।

read more:फौजी की पीट-पीटकर की गई हत्या पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने Tweet कर जताया गहरा शोक, फिर कही ये बात

जहां वह खाना खाने के बाद लाम्बा बायपास पर किसी से मिलने गया था। पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि लाम्बा बायपास पर एक जना लहूलुहान हाल में सडक़ पर पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।

पुलिस को लोगों ने बताया कि मुकेश लहूलुहान हाल में भागता हुआ लाम्बा बायपास स्थित सडक़ पर आकर गिर गया था। सम्भवतया आरोपियों का उसके साथ झगड़ा हो गया। इसमें आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। पुलिस अब हत्या करने वालों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने 5 जनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

read more:चार साल की बच्ची से 12 साल के नाबालिग लडक़े ने की ज्यादती, इस हाल में देखकर मां रह गई दंग

अपराधियों में नहीं है भय
जिले में अपराधियों में भय लगातार कम सा होता जा रहा है। बनास नदी में बजरी खनन से जुड़े खननकर्ताओं ने पुलिस, आरएसी समेत खनिज विभाग की टीम पर अब तक आधा दर्जन बार हमला किया है। वहीं अब पुलिस कांस्टेबल की हत्या से भी नहीं चूक रहे हैं।

tonk News in Hindi, Tonk Hindi news