
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 27 अगस्त को, मतगणना व शपथ ग्रहण 28 अगस्त को होगी
देवली। शांतिपूर्ण तरीके से छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर सोमवार को महाविद्यालय प्राचार्य बन्नालाल व थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने प्रत्याशियों की बैठक ली।
इसमें विभिन्न संगठनों के प्रत्याशियों को प्रशासन को सहयोग करने को कहा गया। प्राचार्य बन्नालाल वर्मा ने बताया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. के. शर्मा की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की बात कही गई।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा लिंगदोह कमेटी के निर्देशों की पालना करने, चुनावी आचार संहिता की पालना करने, स्वयं का चुनावी खर्च 5 हजार से अधिक नहीं करने, जाति-धर्म व समाज को चुनावी मुद्दा नहीं बनाने, कमजोर तबके विद्यार्थियों पर जोर जबरदस्ती नहीं करने, फर्जी मतदान नहीं करने को कहा।
साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने व कानून व्यवस्था बिगडऩे व पुलिस, प्रशासन व महाविद्यालय को तत्काल सूचना देनी की बात कही। प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक छात्रसंघ चुनाव के मतदान होंगे। मतदाताओं को अपना परिचय पत्र अनिवार्य रुप से लाना होगा। इसके अभाव में मतदान नहीं करने दिया जाएगा। स्थानीय महाविद्यालय में 1711 मतदाता है। इनमें 853 छात्र व 858 छात्राएं शामिल है।
3079 विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग करेंगे
टोंक. राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव मंगलवार सुबह 8 बजे से होंगे। इसमें छात्र अपनी सरकार चुनेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुल 3079 विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए परिचय पत्र वितरित किए गए। इसके बिना कोई भी विद्यार्थी मतदान नहीं कर सकता।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. यासमीन फातमा ने बताया कि मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद परिणाम घोषणा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इधर, राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के उपाध्यक्ष पद पर सोनू सैन निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इस पर केशकला विकास प्रबंध संस्थान के अध्यक्ष सीताराम सैन आदि ने खुशी व्यक्त की।
Updated on:
26 Aug 2019, 7:19 PM IST
Published on:
26 Aug 2019, 7:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.