Reliance भी अब अपनी खुद की बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी जिओ कॉइन लेकर आ रही है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश Jio Coin (जिओ कॉइन) प्रोजेक्ट की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करने के लिए 50 युवा प्रोफेशनलों की टीम बनाई जा रही है। बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में Cryptocurrency के 6 लाख से ज्यादा सक्रिय ट्रेडर्स हैं। वहीं, 25 लाख लोगों ने देशभर की 9 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में खुद को पंजीकृत करा रखा है। क्या है जिओ कॉइन क्रिप्टोकरेंसी (Reliance Jio Coin Cryptocurrency) क्रिप्टोकरेंसी एक विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है जिसका अर्थ यह होता है कि मुद्रा किसी केंद्रीय बैंक द्वारा नहीं संचालित होती। इसको कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान के लिए ही बनाया जाता है। इसका जीता जागता और पहला उदाहरण बिटकॉइन मुद्रा है। ठीक इसी तरह से जिओ कॉइन का निर्माण किया जाएगा और यह भी कंप्यूटरीकृत मुद्रा आभासी मुद्रा होगी जिसको आप छू और देख नहीं सकेंगे, केवल यूज ही कर सकेंगे।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.