8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमारे देश में यूँ तो बहुत सी रानियों रहीं है। लेकिन उनमे से कुछ रानियों की इतिहास में अलग ही जगह है। जिनमे से एक हैं जयपुर राजघराने की महारानी गायत्री देवी। शाही परिवार में जन्मी गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ। इनके पिता कूचबिहार के राजा थे और इनकी माँ बर्ड़ोदा की राजकुमारी थी। राजसी ठाठ-बाठ से पली बढ़ी गायत्री देवी का विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह से हुआ था। फेमस मैगजीन वोग ने महारानी गायत्री देवी को दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूचि में शामिल किया था। महारानी गायत्री देवी ने अपनी पढाई शांतिनिकेतन के विश्व भारती यूनिवर्सिटी और लंदन से पूरी की। इतना ही नहीं वो पोलो की बहुत अच्छी खिलाड़ी थी। महाराजा सवाई मान सिंह से उनकी पहली मुलाकात भी पोलो ग्राउंड में ही हुई थी। महारानी गायत्री देवी राजनीति में भी सक्रिय थी। 1967-1971 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने देशभर में जयपुर क्षेत्र से सबसे ज्यादा बहुमत से जीत हासलि कर लोकसभा की सदस्य बनीं। इस दौरान इन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा इमरजेंसी के दौरान महारानी को तिहाड़ जेल में भी बंद रहना पड़ा। इनके नाम पर (ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स) और (ए गवर्नमेंट्स गेट वे) की किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। 29 जुलाई 2009 को 90 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया।