अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पोस्ट के जरिए अपनी बातें अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन 2 अगस्त जो अंकिता ने पोस्ट किया, उसके के बाद उनके फैंस हैरान रह गए। पोस्ट में अंकिता ने लिखा, “मिसिंग अलर्ट। हमारी हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उनकी बेटी की सहेली, सलोनी और नेहा 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था। मालवणी पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।”