नई दिल्लीPublished: Jul 12, 2021 09:18:07 am
Shweta Dhobhal
वनराज अनुपमा की डांस एकेडमी में ही कैफे खोलने का मन बना लेता है। ये देख समर और काव्या दोनों ही काफी नाराज़ है। वहीं जल्द ही अनुपमा का परिवार अलग होने वाला है। जानिए अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड के बारें में।
नई दिल्ली। बहुत मेहनत के बाद समर और नदंनी ने अनुपमा की डांस एकेडमी तैयार की है। वहीं वनराज अपने कैफे का काम वहीं शुरू करेंगे। ये बात जानकर समर बहुत गुस्सा हो जाता है। वहीं दूसरी ओर काव्या भी अनुपमा के आइडिया से भड़की होती है। इस सबके बीच राखी दवे तोषो को परिवार से अलग करने के लिए उसके कान भर देती है। जानिए क्या होगा आज रात अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।