उठे सवाल
जहां एक तरफ दीपक दर्शकों के चहेते बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ 'बिग बॉस' के घर में उनपर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। पहले एपिसोड में ही कंटस्टेंट नेहा पेंडसे ने दीपक पर और उनकी पार्टनर उर्वशी वाणी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि शायद छोटे जगह से यहां पर आने की इन्हें इतनी ज्यादा एक्साइटमेंट है कि अभी तक ये उसी में खोए हुए हैं। ये यहां बिना किसा प्लानिंग से आए हैं। साथ ही किसी भी चीज में इनवाल्व भी नहीं होते हैं और ना ही इनका किसी भी चीज में एफर्ट है। जिसके जवाब में दीपक ने कहा, कुछ दिनों में दिखेगा नेहा का असली रुप।