
Rahul Vaidya Disha Parmar
नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुके सिंगर राहुल वैद्य ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी वक्त से वह टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार को डेट कर रहे हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 14' में ही दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद से ही हर कोई उनकी शादी का इंतजार कर रहा था। अब राहुल ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान हर किसी को चौंका दिया है।
शादी की तारीख का किया ऐलान
राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक नोट के जरिए लिखा है, 'हमारे परिवारों के आशीर्वाद से हम बेहद खुशी के साथ आप लोगों के साथ इस खास मौके को साझा कर रहे हैं। अत्यंत खुशी और उत्साह के साथ हम ये जानकारी दे रहे हैं कि हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को है। हमें अपने इस प्यार और साथ वाले नए अध्याय की शुरुआत के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। सप्रेम दिशा और राहुल।'
सेलेब्स ने दी बधाई
राहुल ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, #TheDisHulWedding. सोशल मीडिया पर अब उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' में उनके साथ नजर आने वाले वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और राखी सावंत ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी।
नेशनल टेलीविजन पर किया प्रपोज
बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को नेशनल टेलीविजन पर शादी के लिए प्रपोज किया था। दिशा के जन्मदिन पर राहुल ने एक टी-शर्ट पर लिखकर उनसे पूछा था कि क्या वो उनसे शादी करेंगी? राहुल का ये अंदाज पूरे देश को पसंद आया था। वहीं, दिशा ने भी शो में ही आकर हां कही थी। जिसके बाद से ही दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले ही दिनों राहुल 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग करके लौटे हैं। इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई थी। ये शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा।
Published on:
06 Jul 2021 11:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
