1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कसौटी जिंदगी की’ का ये सीन हो रहा वायरल, उर्वशी का है बेहद खूबसूरत अंदाज

हाल ही में उर्वशी ढोलकिया के हॉट फोटोज वायरल हुए थे। इसमें वह काफी कूल अंदाज में नजर आई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 23 Jul 2018, 10:27 AM IST

urvashi dholakiya

urvashi dholakiya

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' 17 साल पुराना है। इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी। इसके बाद यह टीवी शो 2008 तक चला। इस शो को फैंस बेहद पसंद करते थे और यह उस वक्त का सबसे पॉपुलर शो रह चुका था। इसमें अनुराग प्रेरणा और कोमोलिका का किरदार बहुत फेमस हुआ करता था। 'कोमोलिका' के किरदार में उर्वशी ढोलकिया नजर आई थीं। अब एकता कपूर इस टीवी सिरियल का रीमेक ला रही हैं। इसका प्रोमो अभी हाल ही में रिलीज किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पुराने शो के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कोमोलिका की एंट्री का सीन खूब वायरल हो रहा है।

कोमोलिका का था नेगेटिव रोल

टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका के किरदार में नेगेटिव रोल अदा किया था। उर्वशी के इस रोल को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इस टीवी शो के पुराने वीडियो वायरल होने की वजह से लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। वायरल वीडियो में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों की चोटी की हुई है साथ में बालों पर गजरा लपेटा हुआ है। इन्हें देख सबकी नजरें खुली की खुली रह जाती हैं।

सत्यमेव जयते' मूवी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने फैंस को सिखाया 'दिलबर दिलबर...' सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल

#kausatizindgiki

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

'कसौटी जिंदगी की रीबूट' में ये भी आएंगे नजर

'कसौटी जिंदगी की रीबूट' में प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस नजर आएंगी। आशा जताई जा रही है कि 'कोमोलिका' के रोल में हिना खान या मधुरिमा तुली नजर आ सकती हैं। वहीं 'अनुराग' के रोल के लिए भी कई नाम सामने आए हैं। इसमें शरद मल्होत्रा, कुशल टंडन का नाम प्रमुख है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' में 'अनुराग बसु' के रोल में पाकिस्तानी एक्टर सीजेन खान और 'प्रेरणा' के रोल में श्वेता तिवारी नजर आई थीं।

जब सपना चौधरी थिरकने लगीं पंजाबी सॉन्ग 'बिल्लौरी अख...' पर, वीडियो हुआ वायरल