2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की बिगड़ी तबीयत, सभी कार्यक्रम किए स्थगित

Gulab Chand Kataria Health Update: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में कटारिया ने आज सभी कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Aug 2024, 5:16 PM IST

Gulab Chand Kataria

Udaipur News: उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत में सुधार के बाद कटारिया अस्पताल से वापस घर लौट आए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में गुलाबचंद कटारिया ने आज सभी कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक देवराज चाकूबाजी हत्याकांड के बाद 16 अगस्त से उदयपुर प्रवास पर चल रहे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें माछला मगरा स्थित निवास से सीधे एमबी अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें कार्डियोलॉजी आईसीयू में चिकित्सकों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया और कई जांचें की गई। हालांकि, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद कटारिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कटारिया के साथ मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: Alwar News: राजस्थान के भिवाड़ी को ही अलकायदा ने ट्रेनिंग के लिए क्यों चुना? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

कटारिया की जांच रिपोर्ट सामान्य

एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को अस्पताल लाया गया था। लेकिन, ब्लड प्रेशर और ईसीजी सहित अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच के दौरान उनका बीपी बढ़ा हुआ था और अब तबीयत ठीक है।


यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

सभी कार्यक्रम किए रद्द

डॉक्टरों ने गुलाबचंद कटारिया को आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में कटारिया से आज होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। कटारिया आज बॉटनिकल पार्क में कैक्टस पार्क के शुभारंभ और लॉयन सफारी के मुख्य गेट का शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे। कटारिया की तबीयत खराब होने के कारण उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने सुबह 10 बजे कैक्टस पार्क का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: Jaipur Road Accident: बच्चों से भरी दो स्कूल बसों में जबर्दस्त भिड़ंत, मौके पर चीख पुकार तो अभिभावकों में मची खलबली