नकल के 2 ट्राइ एंगल नहीं तोड़ पा रही सरकार
जालोर, बाड़मेर, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर में आरपीएससी ने परीक्षा केंद्र नहीं दिए हैं। इन जिलों के परीक्षार्थियों को परीक्षा देने अन्य जिलों में भेजा गया है। इन जिलों में नकलचियों की गैंग की वजह से एक लाख से अधिक विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। आरपीएससी की अधिकांश परीक्षाओं में पकड़ी गई नकलचियों की गैंग बाड़मेर और जालोर के सांचौर कस्बे से है। जालोर, सांचौर और बाड़मेर प्रदेश में नकल का पहला ट्राइ एंगल है। नकलचियों का गढ़ सांचौर है, जहां से जालोर और बाड़मेर दोनों ही जिलों के परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाई जाती है। टोंक, करौली व सवाईमाधोपुर तीनों जिले एक रूट पर है, यह दूसरा ट्राइ एंगल है।