जांच के दौरान पुलिस ने दूसरी बैरिक से भी मोबाइल बरामद किया। इसके बाद बंदी हितेष रावत, नरेश, निखिल रावत, विशाल रावत, हिमांशु रावत और सोहेल उर्फ अन्ना से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान विशाल रावत ने अपने बिस्तर के नीचे से एक डाटा केबल निकालकर पुलिस को दी। उसने बताया कि इसी केबल से मोबाइल चार्ज किया जाता था। साथ ही उसने मोबाइल नरेश का होने की बात भी स्वीकार की।