
800 साल बाद होगी ये अद्भुत खगोलीय घटना : बृहस्पति और शनि सबसे करीब से गुजरेंगे, खुली आंखों से दिखेगा नजारा
उज्जैन/ 21 दिसंबर यानी आगामी सोमवार को अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक-दूसरे से सबसे करीब से गुजरेंगे। ये घटना पृथ्वी की सीध में होने के कारण बिना किसी माइक्रोस्कोपिक डिवाइस के सादी आंखों से देखा जा सकता है। ये खगोलीय घटना सोमवार शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिमी दिशा में करीब एक घंटे तक देखी जा सकेगी। दोनों ग्रह चमकते तारों के समान नजर आएंगे। बता दें कि, ये खगोलीय दुर्लभ घटना करीब 800 साल बाद होने जा रही है। इससे पहले बृहस्पति और शनि इतने करीब से गुजर का नजारा सन् 1220 ई. में देखा गया था।
अगली बार 2080 में होगी ये घटना
हालांकि बृहस्पति और शनि एक दूसरे से हर 20 वर्ष बाद करीब से गुजरते हैं, लेकिन इतने करीब से गुजरना खास है। अगली बार यह घटना सन् 2080 में होगी। मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन के जीवाजी वैधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के मुताबिक, सायन गणना के अनुसार सोमवार को दोनों ग्रहों के बीच मात्र शून्य डिग्री 3 कला का अंतर होगा। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि इस दिन बृहस्पति और शनि के बीच की दूरी मात्र 73.5 करोड़ किमी ही बचेगी। ऐसे में धरती से दोनों ग्रह एक सीध में नजर आएंगे। इसे दोनों ग्रहों की अंशात्मक युति कहा जाता है।
21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश
डॉ गुप्त ने बताया ने बताया कि, 21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि ग्रह दोनों कुंभ राशि में होंगे। सायन गणना के अनुसार, बृहस्पति की कुंभ राशि में शून्य डिग्री 23 कला और शनि की शून्य डिग्री 26 कला पर स्थिति होगी। दोनों ग्रहों में केवल शून्य डिग्री 3 कला का अंतर होगा। डॉ. गुप्त के अनुसार, 21 दिसंबर को सूर्य धन राशि में 29 डिग्री 51 कला पर रहेंगे, जिससे सूर्य का बृहस्पति और शनि से दूरी 30 डिग्री होगी।
रेलवे कराने जा रहा है चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन, देखें Video
Updated on:
20 Dec 2020 04:52 pm
Published on:
20 Dec 2020 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
