27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उज्जैन के भाजपा किसान नेता आंजना के विवादित बोल, वीडियो वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित

घट्टिया के भाजपा किसान नेता को पार्टी ने निकाला, शिवराज की तारीफ और किसानों को दे रहे थे गालियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 26 May 2018, 1:04 PM IST

patrika

BJP,social media,Chief Minister Shivraj Singh Chouhan,ujjain news,

उज्जैन। भाजपा के उज्जैन जिला किसान मोर्चा महामंत्री हाकमसिंह आंजना का विवादित बोल वाला वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे 1 जून से प्रस्तावित किसानों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री की तारीफ और किसानों को गालियां दे रहे हैं। पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए आंजना को निष्कासित किया है।

प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देशानुसार हाकमसिंह आंजना ग्राम खलाना को पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

ये बोले थे किसान नेता आंजना
किसान नेता अंजना ने कहा था कि किसानों के लिए सरकार कितना भी करे, लेकिन किसान जात चोर और जूते मारने लायक है। करीब 1.20 मिनट के इस वीडियो में हाकमसिंह ने किसानों को बहुत बुरा-भला कहा और बोला कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए जो किया है, वह कोई नहीं कर सकता। फिर भी 1 तारीख से कुछ किसान हड़ताल पर जाना चाहते हैं।

ब्लैकमेलर तक कह डाला
अंत में किसान नेता ने यह कहा कि चाहे जो हो, मैं तो शिवराज सिंह चौहान के साथ हूं। ब्लैकमेलर किसानों के साथ नहीं। किसानों को साधने की कोशिशों के बीच भाजपा नेता का यह वीडियो आगामी दिनों में पार्टी के लिए नुकसान भरा साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले में देर रात तक संगठन ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

विधायक प्रतिनिधि भी हैं
पुष्टि हुई है कि किसान नेता महामंत्री और घट्टिया विधायक सतीश मालवीय के प्रतिनिधि भी हैं। इस मामले में किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामसिंह जादौन से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

मोर्चा अध्यक्ष जादौन ने कहा
किसानों को लेकर वायरल हुई वीडियो पर भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह जादौन ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद ही आंजना को नोटिस दे दिया था। शनिवार को पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई भी की है।

Read More : अब 70 गांव में नहीं पहुंच सकेगा संदेशा

Read More : अनोखा विरोध...कांग्रेसियों ने निकाली बैलगाड़ी यात्रा

Read More : सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कर रहे यह जतन

Read More : किसानों ने गिरफ्तारी इसलिए दी कि पुन: आंदोलन में शामिल हो सकें....