सावन माह में महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई को, दूसरी सवारी 21 जुलाई को, तीसरी सवारी 28 जुलाई को, चौथी सवारी 4 अगस्त को निकाली जाएगी। इसी तरह भादौ मास में महाकाल की पांचवीं सवारी 11 अगस्त को रहेगी। इन पांचों सवारियों के दिन यानि सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। छटवीं सवारी 8 अगस्त को निकलेगी जिस दिन स्थानीय अवकाश घोषित है।