19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / उज्जैन में 20 एकड़ में बनेगा वंडरला एम्यूजमेंट पार्क

उज्जैन में 20 एकड़ में बनेगा वंडरला एम्यूजमेंट पार्क

उज्जैन में महाकाल लोक देखने रोज लाखों लोग आ रहे हैं। हालांकि धार्मिक यात्रा के बाद बड़ी संख्या में आ रहे अधिकांश श्रद्धालु और पर्यटक यहां रात में नहीं यहां रुकते। इसके चलते शहर को पर्यटक व श्रद्धालुओं की फुट फालिंग की तुलना में उतना लाभ नहीं मिल रहा है जितना मिलना चाहिए। बाहर से आने वालों को यहां समय बिताने के लिए मनोरंजन मिले, इसके लिए अब मनोरंजन पार्क बनाने की कवायद शुरु की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Dec 2023, 9:22 PM IST

wonder.png

मनोरंजन पार्क बनाने की कवायद शुरु

उज्जैन में महाकाल लोक देखने रोज लाखों लोग आ रहे हैं। हालांकि धार्मिक यात्रा के बाद बड़ी संख्या में आ रहे अधिकांश श्रद्धालु और पर्यटक यहां रात में नहीं यहां रुकते। इसके चलते शहर को पर्यटक व श्रद्धालुओं की फुट फालिंग की तुलना में उतना लाभ नहीं मिल रहा है जितना मिलना चाहिए। बाहर से आने वालों को यहां समय बिताने के लिए मनोरंजन मिले, इसके लिए अब मनोरंजन पार्क बनाने की कवायद शुरु की गई है।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी

सांसद अनिल फिरोजिया ने इसके लिए मनोरंजन पार्क की बड़ी शृंखला वाली कंपनी वंडरला को प्रस्ताव दिया है। सांसद के अनुसार, वंडरला प्रबंधन ने इसमें रुचि दिखाई है। हाल ही में फिरोजिया ने उद्योग विकास निगम के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इंदौर-उज्जैन मार्ग के नजदीक, चिंतामण क्षेत्र व आसपास जमीन तलाशने का कहा है। जानकारों के अनुसार एम्युजमेंट पार्क करीब 20 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट

अभी मप्र में एक भी एम्यूजमेंट पार्क नहीं
दो दशक में मप्र में कई वाटर पार्क शुरू हुए हैं, लेकिन इमेजिका, एस्सल वर्ल्ड, वंडरला जैसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक भी एम्यूजमेंट पार्क नहीं है। प्रदेशवासियों को यदि एम्यूजमेंट पार्क का आनंद लेना होता है तो उन्हें मुंबई, बैंग्लुरू, आदि बड़े शहरों में जाना पड़ता है। उज्जैन के आसपास वंडरला एम्युजमेंट पार्क स्थापित होता है तो प्रदेश व शहर के लिए मनोरंजन की बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही वंडरला के लिए भी मप्र नया स्थान होगा। अभी वंडरला के तीन एम्यूजमेंट पार्क, बैंग्लुरू, कोच्चि व हैदराबाद में स्थापित हैं।

शहर के नजदीक ही बड़ा एम्यूजमेंट पार्क स्थापित करने की कवायद की जा रही है। सांसद अनिल फिरोजिया ने इसके लिए वंडरला को मप्र में आने और उज्जैन में एम्यूजमेंट पार्क खोलने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही एमपी आइडीसी के अधिकारियों को इंदौर-उज्जैन के बीच जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन

विधानसभा चुनाव से पूर्व सांसद फिरोजिया ने वंडरला के एमडी से मप्र में एम्युजमेंट पार्क खोलने का प्रस्ताव दिया था। उनके अनुसार प्रबंधन ने इसमें रुचि दिखाई है। दो दिन पूर्व उद्योग विकास निगम के अधिकारियों से चर्चा में इंदौर के आगे जमीन तलाशने की बात सामने आई। फिरोजिया ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि इंदौर-उज्जैन के बीच एम्यूजमेंट पार्क शुरू होता है तो बाहर से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिलेगी। धार्मिक यात्रा के बाद भी वे उज्जैन में रुकेंगे जिससे शहर को लाभ मिलेगा।

सांसद अनिल फिरोजिया के अनुसार अभी भी श्रद्धालु व पर्यटक उज्जैन में एक-दो दिन ही रुकते हैं। एम्यूजमेंट पार्क की सुविधा मिलने पर वे अधिक समय बिताएंगे। वंडरला के एमडी से एम्यूजमेंट पार्क शुरू करने पर चर्चा हुई है। एमपी आइडीसी को शहर के नजदीक ही जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट