8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11-13 जनवरी में इन जिलों में होगी ‘झमाझम’ बारिश, घने कोहरे संग पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में बारिश बर्फबारी से ठंड का प्रकोप जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक यूपी के कई जिलों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jan 2022, 11:59 AM IST

9-12 जनवरी में इन जिलों में होगी 'झमाझम' बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

9-12 जनवरी में इन जिलों में होगी 'झमाझम' बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ. यूपी में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने लगा है। आने वाले चार-पांच दिन में बादल, बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना हैं। उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी राज्य में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से उत्तराखंड से लगे हुए जिलों और तराई इलाकों में शीत लहर चल रही है। इसके अतिरिक्त यूपी के अन्य पूर्वी और पश्चिमी जिलों में सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले चार दिन यूपी में 'झमाझम' बारिश होगी। वैसे राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। ठंड अपने चरम पर है। तापमान गिर गया है। और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह बारिश लगातार जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक देश के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश व घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ और आगरा में बारिश होने की ज्यादा संभावना है।

यह भी पढ़ें : अगले 4 दिन गरज-चमक के साथ इन 31 जिलों में होगी धनघोर बरसात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

12 जनवरी तक सूबे में गिरेगा पानी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पाकिस्तान से आई नम हवाओं का असर अभी 12 जनवरी तक रहेगा। एक नया सिस्टम गुरुवार शाम से सक्रिय हो जाएगा। और आने वाले पांच दिन तक सक्रिय रहेगा। इस नए सिस्टम से जमकर बारिश होगी। यह 12 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में पानी गिराएगा।

यह भी पढ़ें : यूपी के कई जिलों में ओले गिरने से ठंड बढ़ी, नौ जनवरी तक तेज बारिश का मौसम अलर्ट

आठ जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आठ जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश में 9 जनवरी से 12 जनवरी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश के साथ ही ठंड और बढ़ जाएगी। घना कोहरा भी छाया रहेगा।