रात में विशेष आरती को शुरू हो जाता है माता का दर्शन, प्रसाद में चढ़ाया जाता है चुनरी व नारियल
नवरात्र रविवार 29 सितम्बर से आरंभ हो रहा है। रविवार की रात्रि में दो बजे विशेष आरती के बाद मंदिर का पट खोल दिया जायेगा। इसके बाद भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू होकर रविवार की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। माता के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं और कई किलोमीटर लंबी लाइन लगती है। माता को भक्त लाल फूल, चुनरी व नारियल का प्रसाद चढ़ाते हैं। सुहागिन यहां पर सुहाग के सामान भी चढ़ाती है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो किसी के दांपत्य जीवन में परेशानी है तो यहां पर दर्शन करने से उसकी सारी परेशानी दूर हो जाती है। इसके अतिरिक्त माता अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने के साथ उनकी मुराद पूरी करती है। माता शैलपुत्री का वाहन वृषभ है और माता क दाएं हाथ में त्रिशुल व बाएं हाथ में कमल रहता है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-सितम्बर में हुई बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, 36 घंटे में हुई इतनी मिलीमीटर वर्षा