2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-56 साल का रिकॉर्ड तोडऩे के बाद न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि

मौसम खुलने से मिली लोगों को फौरी राहत, नये साल पर बारिश होने की संभावना
2 min read
Google source verification
Fog

Fog

वाराणसी. दिसम्बर 2019 को मौसम के लिए भी याद किया जायेगा। गर्मी व बारिश के बाद ठंड ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 30 दिसम्बर को बनारस में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा था और पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। मंगलवार को मौसम में सुधार हुआ है। IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम खुलने व धूप निकलने से लोगों को फौरी राहत मिली है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-ठंड का कहर, 57 साल बाद न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मौसम की बात की जाये तो यह साल बेहद चौकाने वाला साबित हुआ है। साल के शुरूआती माह की बात की जाये तो बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ी थी। गर्मी ने अपने तेवर दिखाये थे और जून में अधिकतम पारा ने नया रिकॉर्ड बनाया था। बारिश का शुरूआती दौर अच्छा नहीं था लेकिन मानसून विदा होते-होते जमकर बरसा और नया रिकॉर्ड बना। इसके बाद कोल्ड वेदर ने अपनी ताकत दिखायी है। साल के अंतिम सप्ताह में ठंड ने 57 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो गयी है। नये साल पर बारिश होने की संभावना जतायी गयी है इसके बाद जब आसमान साफ होगा तो फिर से ठंड में इजाफा होना तय है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-भीषण ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार

रिकॉडतोड़ ठंड के चलते पूर्वांचल में गयी 18 लोगों की जान
30 दिसम्बर को रिकॉडतोड़ ठंड के चलते पूर्वांचल में 18 लोगों की जान गयी थी। सबसे अधिक मौत बनारस में हुई थी। अलाव की कमी के चलते बेसहाराओं को मौसम से बचाव का मौका नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का अधिक असर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो हवालत में कटेगा साल का पहला दिन

उत्तर-पश्चिमी से आयी बर्फीली हवाओं के चलते पड़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बार दिसम्बर में पड़ी ठंड लोगों को कई सालों तक याद रहेगी। तीन जनवरी तक आसमान में बादल छाने व बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा तो ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़े:-दुबई पहुंची पूर्वांचल की सब्जी, UAE कस्टम से मिली मंजूरी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग