9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनें रद्द, जानें रिफंड पाने का तरीका

CJP Protest: वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है..
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

रद्द हुईं दो ट्रेनें, (फाइल फोटो-पत्रिका)

Varanasi-New Delhi Trains: वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने बनारस रेलवे स्टेशन से चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें शुक्रवार को रात में बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। रद्द की गई ट्रेनों में 12259 बनारस नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस और 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण अब यात्रियों को उनका किराया का पैसा वापस किया जाएगा।

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों से होगा रिफंड

इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। रेलवे विभाग के मुताबिक, जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से दिल्ली के लिए या अन्य स्टेशनों के लिए आरक्षण करवाया था, उन्हें एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी भेज दी गई है। रेलवे विभाग के मुताबिक, निरस्त हुई ट्रेनों के टिकटों का पूरा किराया यात्रियों को वापस कर दिया जाएगा। रेल प्रशासन ने इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रिजर्वेशन काउंटर का सहारा लेने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि यात्री दोनों माध्यम से ही किराए का फूल रिफंड ले सकते हैं। इसके साथ ही बनारस रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। इस हेल्प डेस्क के जरिए यात्रियों को अन्य वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। ट्रेनों के रद्द होने के बाद बनारस रेलवे स्टेशन पर रिफंड पाने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल को भी लगाया गया है और माइक के जरिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

क्यों लिया गया फैसला

रेल प्रशासन ने बताया है कि आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को रिफंड के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यात्रियों को उनका पैसा स्वयं ही उनके बैंक खाते में तीन दिनों में वापस भेज दिया जाएगा, जबकि काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर पूरा रिफंड हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही रेल यात्री हेल्पलाइन संख्या 139 पर संपर्क करके वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी भी ली जा सकती है। दरअसल, शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने लोगों से आवाहन किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोग ट्रेनों के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच सकते हैं। इसी कड़ी में यात्राओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रेलवे और दिल्ली पुलिस ने यह फैसला लिया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग