9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी से निशांत कुमार की मिशन यूपी की शुरुआत, लोगों को करेंगे संबोधित, तय हो गई तारीख

UP Politics News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार वाराणसी में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

बिहार के मंत्री निशांत कुमार, (Pc-IANS)

JDU in UP Election: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने जा रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार वाराणसी में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड इसके जरिए उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। निशांत कुमार इस सम्मेलन के जरिए पूर्वांचल में और उत्तर प्रदेश में जेडीयू की उपस्थित दर्ज करने जा रहे हैं। हालांकि, पहले 25 अक्टूबर को उनका यह कार्यक्रम होना था, लेकिन वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो के कारण अब नई तिथि सामने आई है।

इनकी होगी उपस्थिति

जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कश्यप ने बताया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन वाराणसी में 1 नवंबर को किया जाएगा। यह सम्मेलन करौता के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में कार्यकारिणी के निर्देश पर यह 25 अक्टूबर को होना था, लेकिन काशी में प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर फिलहाल इसकी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। नई तिथि तय होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नए सिरे से लोगों को साधने में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसमें पार्टी नेता नीशांत कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा, बिहार जेडीयू विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास व सूचना जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी श्रवण कुमार, उत्तर प्रदेश के जेडीयू अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। सम्मेलन से पहले पार्टी नेताओं की एक बैठक होनी है, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा।

नीतीश कुमार भी कर चुके हैं जनसभा

वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव में बूथ लेवल तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। बता दे कि इससे पहले भी नीतीश कुमार ने पूर्व में विधानसभा चुनाव में पिंडरा में एक बड़ी जनसभा की थी। हालांकि अब उनके बेटे उत्तर प्रदेश चुनाव में कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में इस सम्मेलन को सुचारू रूप से संपन्न व सफल करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व आसपास के जिलों के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सम्मेलन स्थल के आसपास के लोगों से संपर्क साधने और उसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग