13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान, वाराणसी में छोटे दुकानदारों को उठा रही पुलिस, बड़े मगरमच्छ पकड़ से दूर

Chinese Manjha news: सोमवार को भी वाराणसी पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कई स्थानों से प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों को भी अरेस्ट किया है, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई केवल छोटे और फुटकर दुकानदारों तक ही सीमित होकर रह गई है।
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

चाइनीज मांझा के साथ गिरफ्तार आरोपी, (Pc-DCP Kashi)

Varanasi Police Action:वाराणसी में रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की मौत के बाद पुलिस एक्शन में दिख रही है। सोमवार को भी वाराणसी पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कई स्थानों से प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों को भी अरेस्ट किया है, लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई केवल छोटे और फुटकर दुकानदारों तक ही सीमित होकर रह गई है। आलम यह है कि छोटे दुकानदार तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं, लेकिन बड़े मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

हर साल होती है कार्रवाई

वाराणसी पुलिस ने पिछले 24 घंटे में तीन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कर छोटे दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 123.87 किलोग्राम चीनी मांझा बरामद किया है, लेकिन बड़े व्यापारी और थोक व्यापारी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फुटकर विक्रेता इस खतरनाक मांझे को खरीद कर कहां से लाते हैं। इसके साथ निर्माता और तस्करी करने वाले लोग कौन हैं। पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल बनकर रह गया है। इस तरह के सिंडिकेट पर पुलिस हर साल करवाई तो जरूर करती है, लेकिन सिर्फ यह छोटे दुकानदारों तक ही सीमित होकर रह जाती है, नतीजा शून्य हो जाता है।

ड्रोन से निगरानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कुछ ऐसे भी इलाके हैं, जहां बड़े पैमाने पर थोक में चीनी मांझे की बिक्री की जाती है। जब तक पुलिस इन थोक विक्रेताओं के जड़ों तक नहीं पहुंचेगी, तब तक मौत का यह अवैध कारोबार समाप्त नहीं हो सकेगा। केवल छोटे दुकानदारों को पड़कर इस बड़े खेल को खत्म नहीं किया जा सकता। छोटा दुकानदार जेल तो जाता है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह बड़े मुनाफे के चक्कर में इस अवैध धंधे में उतर जाता है।

वहीं, दूसरी तरफ जैतपुरा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उसे पतंग उड़ाने वाले के खिलाफ अभियान चलाया और ड्रोन से निगरानी की। कज्जाकपुरा इलाके में ड्रोन से छतों पर पतंग बाजी कर रहे लोगों की जांच की गई।

लावारिस हाल में मिला मांझा

काशी जोन के डीसीपी गौरव बबंसवाल ने बताया कि चाइनीज मांझे की थोक और फुटकर बिक्री करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 24 घंटे के भीतर ही तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं और चार आरोपी अरेस्ट हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में चाइनीस मांझा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास 37.87 किलोग्राम मांझा बरामद हुआ। वहीं रामनगर और बलुआ घाट के किनारे लावारिस हालत में 20 किलोग्राम मांझा बरामद हुआ है।

इन इलाकों से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, दशाश्वमेध इलाके में 56 किलोग्राम और एक दुकानदार की गिरफ्तारी भी की गई है। भेलूपुर में 10 किलोग्राम मांझा और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंडुवाडीह में 2 किलोग्राम मांझे के साथ एक आरोपी अरेस्ट हुआ है। सारनाथ में 3.86 किलोग्राम मांझा बरामद किया गया है और दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। लोहता इलाके से भी एक आरोपी गिरफ्तार है। लालपुर-पांडेयपुर में भी एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इसके खिलाफ व्यापक पैमाने पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग