30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Ashok Gehlot in ajmer: मोबाइल का सही इस्तेमाल करें बच्चे, यह ला सकता है क्रांति
Play video

Ashok Gehlot in ajmer: मोबाइल का सही इस्तेमाल करें बच्चे, यह ला सकता है क्रांति

राजस्थान में बाल आयोग का गठन करेगी। यह आयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कामकाज करेगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Nov 2019, 12:56 PM IST

अजमेर. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उत्साह के साथ काम किया। जवाहरलाल नेहरू की 130 वीं जयंती है। आजादी के 70 साल पहले से चाचा नेहरू कहते थे। अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया उन्होंने भारत को। जेल में 12 साल बंद रहे। उनका दृष्टिकोण भारत का निर्माण था। यह बात उन्होंने अजमेर के जवाहर रंगमंच पर आयोजित बाल संगम कार्यक्रम में कही।

गहलोत ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (pandit Nehru) को बच्चों से खासा लगाव था। उनकी सादगी, सहृदयता के कारण ही बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। पंडित नेहरू खुद को बच्चों के बीच पाकर तमाम परेशानियां भूल जाया करते थे।

हटाएं घूंघट प्रथा को
गहलोत ने कहा कि महिलाओं के लिए घूंघट कैद है। विदेशी मुल्कों में घूंघट देखा है क्या आपने। मां, बहन, भाभी को घूंघट में कैद रखते हैं। तालियां बजीं जमकर। एक महिला पुरुष के बराबर है। राजीव गांधी ने 74 पंचायती राज संस्था का अधिकार दिया है। जब वोट दे सकती हैं, राष्ट्रपति, प्रधानंमत्री बन सकती हैं। संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिल चुका है।

जैसे परमाणु शक्ति शांति के लिए उपयोग हो सकती है। उसका विनाशकारी उपयोग नहीं होना चाहिए। हिरोशिमा, नागासाकी के उदाहरण हमारे सामने है। देश, समाज, राजस्थान के नवनिर्माण में मोबाइल क्रांति अहम है। जो काम जब उपयुक्त हो तभी करें। किसी व्यक्ति, राजनेता, पढ़ाई या किसी भी प्रकार का हो टिप्पणी अनर्गल ना हो। तब जाकर यह देश, समाज सुदृढ़ होगा।

चाचा नेहरू के जीवन से सीखकर हम भारत को मजबूत बना सकता है। दूसरी बार सीएम बना बाल संरक्षण आयोग बनाया। युवाओं को रोजगार मिले। कल का भारत का निर्माण बच्चों के कंधे पर है। जो प्रतिभाएं हैं उनको उचित स्थान मिले। प्रतिभाएं खोजने का काम भी संस्थाओं का है। चाहे अजमेर, जोधपुर या कोई शहर हो संस्थाएं अच्छा काम कर रही है।

बचाएं पर्यावरण को

पर्यावरण का संरक्षण करें। दिल्ली में प्रदूषण फैल रहा है। हमें धरती को बचाना है। राजस्थान हरित और स्वस्थ बने। यहा फ्री दवाएं, जांच शुरू की गई है। हॉस्पिटल, पीएचसी, सीएचसी बढ़ाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। 20 साल पहले पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ नारा दिया। दूसरी बार सीएम बनाओ तो वृक्ष लगाओ और बेटी बचाओ नारा दिया। बच्चों की भूमिका बहुत बढ़ी हो सकती है। आप सबकुछ कर सकते हो। बच्चे तय कर ले तो समाज की दिशा

Read More: गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में

सरकार स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर स्कूल शिक्षा के प्रबंध कर रही है। अंग्रेजी माध्यम (english medium school) की शिक्षा के लिए महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले गए हैं। जल्द ही स्कूली पाठ्यक्रमों को ई-लर्निंग मॉड्यूल (e-learning module) में बदला जाएगा। निजी संस्थानों की तर्ज पर सरकारी स्कूल के बच्चों को भी ई-पाठ्यक्रम (e-course) और हाईटेक तकनीक से पढऩे का मौका मिलेगा। इसके अलावा स्कूल स्तर पर बच्चों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (training programme), रोजगारोन्मुखी कोर्स (job oriented course) शुरू किए जाएंगे।

Read More: डेढ़ लाख की आबादी को मिलेगी चिकित्सा सुविधा की सौगात

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
गहलोत ने बालगृहों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित (students honour) किया। साथ ही कौशल विकास केंद्र की प्रतिभाओं केा भी सम्मान (honour) प्रदान किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग की ओर से स्कूटी और शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं को साइकिल वितरित की। बैंकों की ओर से शैक्षिक ऋण (educational loan) बांटने के अलावा ट्रेनिंग मॉड्यूल लॉंच किया।

Read More: Birds Died: सांभर झील में बढ़ रहा घातक प्रदूषण, खेल रहे पक्षियों की जिंदगी से

यह रहे मौजूद
समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, संभागीय आयुक्त एल.एन. मीना, कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, आईजी संजीब नर्जरी, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Read More: RPSC: सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 3 दिसंबर से