30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
MDSU: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया करेंगे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
Play video

MDSU: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया करेंगे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

छात्रों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात कर उन्हें न्यौता दिया पर व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सकी थीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Nov 2019, 9:53 AM IST

अजमेर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष (bjp) सतीश पूनिया (satish punia) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) में आएंगे। वे विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Read More: राजस्थान की अनोखी नगर पालिका जहां 12 प्रत्याशियों को 10 वोट भी नहीं मिले

बीती 28 अगस्त हो छात्रसंघ चुनाव (student union eelction) में रामेश्वर छाबा छात्रसंघ अध्यक्ष, दीपक चौधरी उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव महासचिव और प्रभास पुरी गोस्वामी संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारी छात्रसंघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन (office inaugration) कराएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समारोह (programme) में शामिल होंगे। उन्होंने कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए सहमति दी है।

Read More: Senior Teacher Counseling : कोई जमीन तो कोई बैठा सीढ़ी पर

बीते सत्र का अटका था समारोह
सत्र 2018-19 में लोकेश गोदारा छात्रसंघ अध्यक्ष (chatrsangh chunav) बने थे। कुलपति (vice chancellor) के कामकाज पर हाईकोर्ट की रोक के चलते वे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन नहीं करा पाए थे। हालांकि छात्रों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhra raje) से मुलाकात कर उन्हें न्यौता दिया पर व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सकी थीं।

Read More: काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल


वरिष्ठ अध्यापक की द्वितीय चरण काउंसलिंग 25 से

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की द्वितीय चरण की काउसंलिंग 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी।

Read More: सांभर झील से लगते गावों में करवा सर्वे ,अजमेर में अभी तक किसी भी पक्षी की मौत नहीं

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाईट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी बुधवार से इन्हें डाउनलोड कर भर सकेगे। साथ ही भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हो सकेंगे।