गगवाना. गगवाना डाकघर ( Post Office ) में तीन माह से नेट बंद है। इसके चलते ऑनलाइन कार्य(online work) ठप है। इससे उपभोक्ताओं (Consumers) के सभी तरह के कार्य बाधित हो रहे हैं। यहां के डाकघर से गगवाना,भूड़ोल, बूबानी, चाचियावास, गेगल, घूघरा, कायड़, लाड़पुरा, मुहामी व ऊंटड़ा गांव जुड़े हुए हैं।
Read More : Qms : आरटीओ में अब क्यू मैनेजमेंट सिस्टम
नेट बंद होने से स्पीड पोस्ट, खातों का लेन देन, एफडीआर , आधार कार्ड (aadhar card) बनवाने आदि कार्य बाधित है। अपराह्न तीन बजे तक डाक नहीं पहुंचती। इस पर डाककर्मी को अजमेर से स्वंय के साधन से डाक लेने जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि पोस्टमास्टर (postmaster) लक्ष्मण कुमार गोयल नियमित नहीं आते।
Read More : Electrical connection : इंद्र देव की मेहरबानी से बढ़े विद्युत कनेक्शन