29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: करें विभिन्न भर्तियों के फार्म में संशोधन
Play video

RPSC: करें विभिन्न भर्तियों के फार्म में संशोधन

आरपीएससी ने दिया है अभ्यर्थियों को अवसर। समूह अभ्यर्थी अनुदेशक और उपाचार्य-अधीक्षक भर्ती के फार्म में आवश्यक संशोधन में जुट गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Oct 2019, 8:15 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने अभ्यर्थियों (aspirants) को विभिन्न भर्तियों (recruitments) के ऑनलाइन फार्म (online forms) में संशोधन का अवसर दिया है। शनिवार से अभ्यर्थी समूह अनुदेशक और उपाचार्य-अधीक्षक भर्ती के फार्म में आवश्यक संशोधन में जुट गए।

read more: ख्वाजा साहब की दरगाह में पुलिस का सर्च अभियान, क्षेत्रवासियों में मची खलबली

आयोग ने प्राध्यापक भर्ती (school lecturer), समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार भर्ती और उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पदों के लिए दोबारा आवेदन (forms invite) मांगे थे। शुद्धि पत्र के बिन्दू संख्या पांच के तहत ऑनलाइन फार्म में नि:शुल्क संशोधन (correction in form) सुविधा दी गई। अभ्यर्थी अपने नाम के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन कर सकेंगे।

read more: Ruin : चाहिए स्मार्ट ग्रीन और पॉली हाउस, हो सकती है नई रिसर्च

यह होंगी तिथियां
समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप द्वितीय संशोधन तिथि- 25 अक्टूबर तक
उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संशोधन तिथि-25 अक्टूबर तक
प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा)संशोधन तिथि-23 से 29 अक्टूबर तक

READ MORE:

सीबीएसई-परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में हो सकता है बदलाव

सीबीएसई (CBSE) दसवीं और बारहवीं के पेपर पैटर्न में बदलाव कर सकता है। इसका प्रमुख उ²ेश्य विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति को कम कर आंतरिक मूल्यांकन को सशक्त बनाना है। बोर्ड की उच्च स्तरीय समिति इसकी रिपोर्ट अध्यक्ष (chairman) को सौंपेगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही इसे मौजूदा या अगले सत्र में लागू किया जा सकता है।

read more: शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : खाद्य पदार्थों के सेम्पल से मची खलबली

सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं (annual exam) में लाखों विद्यार्थी बैठते हैं। साल 2005 में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फे्रमवर्क (एनसीएफ) लागू करने के बावजूद विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति कम नहीं हुई है। हालांकि सीबीएसई ने पिछले 13 साल में परीक्षाओं के दौरान कई नवाचार (innovation) भी किए हैं। इसमें बीस प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन,श्रवण और भाषण कौशल, उत्तर सीमा निर्धारण जैसे नवाचार शामिल हैं।

read more: RPSC: नवंबर और दिसंबर में होंगी आयोग की कई परीक्षाएं

यूं बनाना है आंतरिक मूल्यांकन को सशक्त
-दसवीं और बारहवीं के पेपर प्रणाली में सुधार के लिए बनाई है समिति
-आंतरिक मूल्यांकन को सशक्त बनाना है मजबूत