29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
मेले में झण्डे व डीजे को लेकर दो गुट भिड़े
Play video

मेले में झण्डे व डीजे को लेकर दो गुट भिड़े

3 युवकों को लगी गंभीर चोंटें... जेतगढ़ के अलखजी महाराज मेले की घटना।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 1 Oct 2019, 2:38 PM IST

पीसांगन. पीसांगन थाना क्षेत्र के ग्राम जेतगढ़ के धुवाड़िया रोड स्थित अलखजी महाराज के मेले(Alkhaji Maharaj fair in Jetgarh) में झण्डे और डीजे के मामले को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई, झगड़े में एक पक्ष ने लाठियों से हमला दिया जिससे दूसरे पक्ष के 3 युवक गंभीर चोटिल (serious injuries )हो गए, ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में सामुदायिक चिकित्सालय (Community hospital) में भर्ती करवाया, वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस(police) चिकित्सालय पहुंची, वही पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

Read more : कोटा दशहरा मेले का आगाज: देश का पहला …
बीती रात अलखजी महाराज के मेले (fair 2019)में जेतगढ़ व धुवाड़िया के ग्रामीण डीजे साउंड पर नाचते हुए झंडा चढ़ाने जा रहे थे, उसी दरम्यान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई और धुवाड़िया के ग्रामीणों ने लाठियों से हमला बोल दिया, जिसमे जेतगढ़ निवासी सुखपाल, पर्वत व नेपालसिंह रावत के सिर में चोंटें लगी, जिन्हें लहूलुहान हालत में तत्काल सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक (doctor)ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।

Read more : 1957 में यहां प्रभात फेरी से शुरू हुआ था …