13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिन मां-बाप की बेटी को भाई ने बार-बार बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

हॉस्टल में रूटीन चैकअप के दौरान जांच में तीन महीने की गर्भवती निकली नाबालिग...  

2 min read
Google source verification
vidisha.jpg

विदिशा. मध्यप्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिन मां-बाप के पल बढ़ रही एक नाबालिग को उसके ही फुफेरे भाई ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी भाई डरा धमकाकर बीते कई दिनों से नाबालिग से ज्यादती कर रहा था। भाई की काली करतूत उस वक्त सामने आई जब नाबालिग का हॉस्टल में रूटीन चैकअप हुआ। नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलते ही जैसे ही परिजन ने उससे बात की तो उसने भाई की हैवानियत के बारे में बताया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिन मां-बाप की बेटी को बनाया शिकार
जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के ग्रामीण इलाके की रहने वाली एक 13 साल की बच्ची हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और बहन की भी शादी हो चुकी है। जिसके कारण भाई ने उसे हॉस्टल में भेज दिया था और वो वहीं रहकर पढ़ाई करती है। पीड़िता ने बताया कि 2 महीने पहले जब वो अपने घर गई थी तब उसकी बुआ का बेटा घर आया था और मां का हाथ टूटने का बहाना बनाकर उसे घर का काम काज में हाथ बंटाने का कहकर अपने साथ ले गया था। वहीं पर फुफेरा भाई जिसकी कि उम्र करीब 40 साल है ने पहली बार नाबालिग को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें- पेट दर्द की जांच की तो 5 महीने की प्रेग्नेंट निकली 15 साल की नाबालिग, जानें पूरा मामला

कई बार की ज्यादती
पीड़िता ने अफनी शिकायत में बताया है कि भाई ने धमकी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वो जान से मार देगा। इसके कारण वो डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया, जिसके कारण आरोपी भाई की हरकतें बढ़ गईं और वो बीते कई दिनों से उसके साथ लगातार ज्यादती कर रहा था। कुछ दिन पहले ही नाबालिग हॉस्टल लौटकर आई तो वहां पर रूटीन चेकअप के दौरान डॉक्टर को नाबालिग बच्ची डरी- सहमी दिखी। जब उसका परीक्षण किया तो उसके शरीर में कुछ परिवर्तन दिखे, जिसके बाद बाल कल्याण समिति को इस बात की जानकारी दी गई। जब बाल कल्याण समिति ने बच्ची से पूछताछ की, तो बच्ची ने उसने करीबी रिश्तेदार भाई की काली करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची के अबॉर्शन की तैयारी की जा रही है ।

देखें वीडियो- पुलिस के सामने चोर की नौटंकी