घटना 15 मार्च की है जब गंजबासौदा का रहने वाला आदर्श विश्वकर्मा नाम का युवक गोंडवाना एक्सप्रेस से वापस गंजबासौदा लौट रहा था। आदर्श भोपाल में नौकरी करता था और रोजाना ट्रेन से अप-डाउन करता था। उस दिन ट्रेन में रात में किन्नरों ने आदर्श से पैसों की मांग की आदर्श ने पैसे देने से मना किया तो विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि किन्नरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 8-10 किन्नरों ने चलती ट्रेन में आदर्श को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।