मोरिंगा को ''सुपरफूड'' कहा जाता है और इसकी टी भी कम फायदेमंद नहीं है। मोरिंगा टी में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन A और C जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। साथ ही मोरिंगा में फैट को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।