scriptChina-Russia trade hits highest level since Ukraine invasion | यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस-चीन के बीच व्यापार में हुआ रिकॉर्ड इजाफा, जानिए पिछले महीने कितना हुआ ट्रेड | Patrika News

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस-चीन के बीच व्यापार में हुआ रिकॉर्ड इजाफा, जानिए पिछले महीने कितना हुआ ट्रेड

locationजयपुरPublished: Jun 07, 2023 05:23:38 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

China-Russia Trade Reaches New High: रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस दौरान यूक्रेन को नुकसान होने के साथ ही रूस को भी भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही रूस को कई प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ा है। पर इस दौरान चीन से उसके व्यापार में रिकॉर्ड इजाफा भी देखने को मिला है।

putin_with_jinping.jpg
Vladimir Putin with Xi Jinping

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। तब से यह युद्ध जारी है और 15 महीने से ज़्यादा समय होने के बावजूद यह युद्ध अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा। रुसी राष्ट्रपति का प्लान यूक्रेन पर 18 दिन में कब्ज़ा करना था, पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प के दम पर यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध में यूक्रेन में भीषण तबाही के साथ ही जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, रूस को भी इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हो चुका है। पर अपने एक दोस्त की वजह से रूस को काफी मदद भी मिली है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.