अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक अरब राजनयिकों ने बताया है कि अब तक सऊदी अरब (Saudi Arabia) में 645 हज यात्रियों की मौतें हो चुकी हैं। जिसमें 323 मिस्र (Egypt) के और 60 लोग जॉर्डन के हैं। वहीं इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान के लोगों की भी सऊदी में मौत हो चुकी है। बता दें कि हर साल हज जाने वाले दर्जनों भारतीयों की मौत होती हैं। जिनका कारण या तो वृद्धावस्था या फिर बीमारी बताया जाता है।