मशहूर खगोल भौतिकीविद् और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. सून का मानना है कि अगर कायनात में पदार्थ और प्रतिपदार्थ का संतुलन पूरी तरह समान होता, तो जीवन संभव नहीं होता। यह असमानता किसी उच्च शक्ति की मौजूदगी का संकेत देती है। उन्होंने मशहूर वैज्ञानिक पॉल डिराक के कार्यों का हवाला दिया है, जिन्होंने एक मैथेमेटिक्स के फार्मूले के माध्यम से प्रतिपदार्थ (एंटीमैटर) के अस्तित्व की भविष्यवाणी की थी, जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया था। इसी तरह डॉ. सून का यह भी मानना है कि कुछ मैथेमेटिक्स के फार्मूले भले ही पहले समझ से बाहर लगें, लेकिन वे ब्रह्मांड की गहरी सच्चाई सकते हैं।