6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले पर इजराइली राजदूत का बड़ा दावा, बोले- हमलावरों का दांव पड़ा उलटा

Israel UAE relations: फ्लाईदुबई उड़ान पर आतंकी हमले की कोशिश को लेकर UAE में इजराइली राजदूत योसी शेली ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमले का असर उलटा हुआ और इजराइल-UAE संबंध मजबूत हुए।
2 min read
Google source verification
UAE Israel diplomatic relations

इजराइली राजदूत शेली बोले, फ्लाईदुबई उड़ान पर आतंकी हमले की नाकाम कोशिश का उलटा असर हुआ, Photo Source@ANI

Flydubai Terror Attack: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इजराइल के राजदूत योसी अब्राहम शेली ने कहा कि तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई (flydubai) उड़ान में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कोशिश का उल्टा असर हुआ है। इससे इजराइल और UAE के बीच राजनयिक संबंध और मजबूत हुए हैं और उड़ान संपर्क भी बढ़ा है। उन्होंने इसे हमलावरों के लिए 'जीत-जीत नहीं, बल्कि हार-ही-हार' (loss-loss) वाली स्थिति बताया।

अबू धाबी से ANI को दिए एक इंटरव्यू में, राजदूत शेली ने चल रही जांच, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और अब्राहम समझौते (Abraham Accords) के तहत व्यापक भू-राजनीतिक असर पर बात की।

उनके लिए जीत नहीं हार वाली स्थिति

कॉकपिट पर हमले के मकसद पर टिप्पणी करते हुए, शेली ने कहा कि हमलावरों का मकसद डर पैदा करना और क्षेत्रीय सामान्यीकरण (regional normalisation) को अस्थिर करना था। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना का नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला।

शेली ने कहा कि, असल में, इस हमले ने- जिससे वे यह संदेश देना चाहते थे कि इज़राइल के साथ समझौता न करना ही बेहतर है- बहुत सारी मुश्किलें खड़ी कर दीं। जैसा कि मैंने कहा, नतीजा उल्टा हुआ। संबंध मजबूत हो रहे हैं। हमारी उड़ानें, इजराइली कंपनियां वहां जा रही हैं। अगर वे चीजों को रोकना चाहते थे, तो इससे चीजें और बढ़ गईं। इसलिए यह उनके लिए जीत-जीत नहीं, बल्कि हार-ही-हार वाली स्थिति है।

भारतीय पायलट को बताया महान नायक

हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कैप्टन स्मित के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए, शेली ने पायलट को एक "महान नायक" बताया, जिन्होंने मुश्किल पलों (मिलीसेकंड्स) में असाधारण साहस दिखाया।

शेली ने कहा, सबसे पहले तो, वह एक विनम्र व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने शब्दों में कहा, 'मैंने जान बचाने की कोशिश की, यह जानते हुए कि अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मैं पूरे विमान को बचा लूंगा।' उन कुछ मिलीसेकंड्स में, उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए संघर्ष किया। पहले उन्होंने इसे खोला, फिर हमलावर ने इसे बंद कर दिया, और आखिरी बार पूरी ताकत लगाकर उन्होंने इसे खोला, और फिर बचाव दल आ गया। यह किसी चमत्कार जैसा था। मैं चमत्कारों में विश्वास करता हूं और ईश्वर में विश्वास करता हूं, और दोनों की वजह से जीत हुई।

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

शेली ने कहा, जांच अमीराती अधिकारी कर रहे हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है। इजराइली अधिकारियों के साथ भी संबंध हैं क्योंकि हमारे पास भी खुफिया जानकारी है और उनके पास भी। हम उन पर 100 प्रतिशत भरोसा करते हैं। चाहे वह अकेले काम कर रहा हो या किसी ग्रुप के साथ, उसे मौत की सजा ही मिलेगी।

इजराइल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाए जाने के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए, शेली ने कहा कि विदेशी नागरिकों के लिए यह सम्मान लगभग अभूतपूर्व है।