घंटों और आय के वार्षिक सर्वेक्षण से प्राप्त वेतन (salaries) आंकड़ों के अनुसार, कैदियों की आय पीआर पेशेवरों 31,452 पाउंड (33,28,140 रुपए) और परिवीक्षा अधिकारियों 29,913 पाउंड (31,65,288 रुपए) के औसत कर-पश्चात वेतन से भी अधिक थी। कुल मिला कर, पिछले वर्ष कैदियों का वेतन 22.5 मिलियन पाउंड (238 करोड़ रुपए) था, और हर महीने औसतन 1,183 कैदियों को रोजगार दिया जा रहा था। एक जेल गार्ड का औसत वेतन 28,000 पाउंड (29,62,862 रुपए) है, जबकि नए भर्ती किए गए लोगों को प्रति वर्ष लगभग 24,000 पाउंड (25,39,596 रुपए) का भुगतान किया जाता है।